सुकमा में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया 

स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – खेल एवं युवा कल्याण विभाग निर्देशन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शहर के बस स्टैंड परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर वृक्षारोपण, नशा मुक्ति शपथ एवं रैली, काव्य पाठ, निबंध लेखन तथा रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने कहा कि बच्चों और युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और जिम्मेदार नागरिक बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि  युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है। यदि युवा आत्मनिर्भरता, स्वदेशी भावना और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाएं, तो देश को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों का पाठ किया और उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं नशा मुक्ति रैली के जरिए समाज को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सुकमा अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम,  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बारसे माड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, श्री दिलीप पेद्दी,  पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिला शिक्षाधिकारी श्री जीआर मंडावी, जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में यशोदा नाग (सक्षम कोचिंग), रोशनी मरकाम (कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरकाम) एवं विस्मित सिंह (आई.एम.एस.टी. स्कूल) ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

कविता प्रतियोगिता में नीशु मिश्रा (सक्षम कोचिंग), श्रेया शर्मा (सेजस) एवं मानकी कश्यप (सक्षम कोचिंग) ने देशभक्ति, युवा शक्ति और प्रेरणा से ओतप्रोत कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर किया।

रंगोली प्रतियोगिता में करतम रंगी (सक्षम कोचिंग), रूपा मिस्त्री (कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), पोज्जे वेट्टी (सक्षम कोचिंग), श्रेया शर्मा (सेजेस) एवं भीमा वेट्टी (सक्षम कोचिंग) ने रंगों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज