सुकमा में 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, “पुना मारगम” अभियान से मिली बड़ी सफलता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा | 17 फरवरी 2026

जिला सुकमा में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित कुल 22 माओवादियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा में आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं पुलिस के प्रभावी अभियानों से प्रभावित होकर किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार सफल ऑपरेशनों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सुदृढ़ सड़क संपर्क एवं विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच के कारण माओवादी संगठन का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। शासन की “पुना मारगम” पुनर्वास से पुनर्जीवन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति–2025” के अंतर्गत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फील्ड टीम जगदलपुर तथा सीआरपीएफ की विभिन्न वाहिनियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की अपील:

भटके हुए युवक-युवतियां हिंसा का रास्ता छोड़कर शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हों।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज