सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ, जीपीओ

जांजगीर-चांपा 08 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने माह अक्टूबर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 08 प्रकरण तैयार कर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 04 प्रकरण स्वीकृत किया गया।शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि प्रकरण स्वीकृत होने पर श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ला कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती उषा बाई जगत कार्यालय प्राचार्य शास.उ.मा.वि. बोडसरा एवं श्री विष्णु बहादुर थापा, सेनानी 11 वीं वाहिनी छ.ग.स.ब. जांजगीर को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा नीम के पौधे एवं साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही प्रदाय किये गये पौधे की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्री कमल कुर्रे, श्री रामाधीन साहू, श्री महेन्द्र पाठक, श्री रामगोपाल यादव सभी कोषालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज