सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 11 मई को देऊर शिव मंदिर गंडई में होगा विशेष आयोजन

 

जिले के शिवालयों में होंगे भक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

खैरागढ़, ।  छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व — अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मई 2026 को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन देऊर शिव मंदिर, गंडई में सुबह नौ बजे से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसमें सोमनाथ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तिपूर्ण, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान शिव के प्रति आस्था, भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व — अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत ग्राम पंचायत, विकासखंड, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर तक सभी शिवालयों में विविध आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु “सोमनाथ संवाद”, सेमीनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परिसर आधारित प्रचार गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गण्डई सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज