17 नवंबर से धान खरीदी करने का निर्णय का स्वागत 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – आगामी खरीफ फसल में उत्पादित होने वाले धान की समर्थन मूल्य में 17 नवंबर से खरीदी शुरू किए जाने के छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विष्णु देव साय के निर्णय का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सदस्य देशबन्धु नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान की मुस्कान को अपनी नीति मानती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब भी सत्ता में आती है किसानों की उन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड जैसी ऐतिहासिक योजना दी , जिससे किसान सीधे बैंकिंग प्रणाली से जुड़े। पूर्व में 15 साल डाक्टर रमन सिंह की सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण , खेतों में पम्प कनेक्शन लगाने पर एक लाख रुपए अनुदान राशि और कृषि को प्रोत्साहन देने अनेकानेक योजनाएं संचालित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के आर्थिक अधिकार को सशक्त किया। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार राज्य सरकार बनने के बाद किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसान मोर्चा संगठन के हर सदस्य को खेती खलिहानों तक पहुंचाना होगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। ताकि छोटे बड़े जितने भी किसान है शत् प्रतिशत लाभान्वित हो सकें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज