63 लाख की बीमा ठगी का खुलासा, पूर्व सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर। बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस की खमतराई थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मयूर बारमेडा को दबोचा।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ICICI Prudential Life Insurance में निवेश कराने का झांसा देकर प्रार्थी और उनके परिजनों से वर्ष 2014 से 2021 के बीच करीब 63 लाख रुपये लिए। आरोपी उस समय कंपनी की तेलीबांधा शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था।जांच में सामने आया कि आरोपी ने निवेश के नाम पर प्राप्त चेकों का दुरुपयोग करते हुए रकम को अन्य लोगों के नाम से निवेश किया और स्वयं लाभ उठाता रहा। जब पीड़ित ने पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी ने कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी से सत्यापन कराने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।शिकायत के बाद थाना खमतराई में आरोपी के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने पंडरी स्थित एक प्रतिष्ठान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज