बालको परसाभांठा मुख्य मार्ग में सवारी से भरी ऑटो को ट्रेलर ने मारी ठोकर, घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको के परसा भांठा मुख्य मार्ग में सड़क हादसा घटित हुआ है जिसमें तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रेलर वाहन ने सवारी से भरी ऑटो को ठोकर मार दी है। हादसों में स्वारियो समेत चालक की घायल होने की खबरे सामने आ रही है।

बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल शनिवार शनिवार की शाम लगभग 4:00 की बताई जा रही है जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट लगी हुई है, बच्चों का उपचार अस्पताल में जारी हैं।

 

ऑटो कोरबा की ओर से सवारी भर कर वापस लौट रही थीं इस बिच ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज