हॉकी इंडिया लीगः गीता को दिल्ली ने 2 लाख में खरीदा, छग की पहली हाक़ी खिलाड़ी….।।

कवर्धा :- हॉकी इंडिया के द्वारा 7 साल बाद एक बार फिर हॉकी इंडिया लीग शुरू की जा रही है। इमसें पुरुषों के साथ साथ पहली बार महिला टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए तीन दिनों तक देश के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें कबीरधाम जिले की बोड़ला नगर पंचायत की बेटी गीता यादव को दिल्ली की टीम ने 2 लाख रुपए में खरीदा है। वह प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी, जो इस लीग में हिस्सा लेंगी।

 

हॉकी इंडिया लीग 2024- दिसंबर से शुरू होने वाली है। इसमें पहली बार महिला टीमों के बीच भी मुकाबले होंगे। इसमें 6 टीमें सुरमा हॉकी वलब हरियाणा-पंजाब, बंगाल पाइपर्स, एसजी पाइपर्स नई दिल्ली, उड़ीसा वॉरियर्स, हैदराबाद तूफान, बीसी जिंदल मुंबई की टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे। इन टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्टूबर तक की गई। इसमें बहतराई स्थित हॉकी एक्सीलेंस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाली व कबीरधाम जिले की रहने वाली गीता यादव को एसजी पाइपर्स नई दिल्ली ने उनके बेस प्राइस 2 लाख पर खरीदा है।

 

छत्तीसगढ़ से भेजे गए थे 4 नाम, ऑक्शन में सिर्फ गीता का चयन

 

हॉकी लीग की महिला टीम के लिए छत्तीसगढ़ से 4 महिला खिलाड़ियों के नाम भेजे गए थे। इसमें राजनांदगांव की भूमिक्षा, आंचल साहू व अनिशा के अलावा गीता यादव का नाम शामिल था। 15 अक्टूबर को महिला टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इसमें प्रदेश से सिर्फ 17 वर्षीय गीता का चयन किया गया। बता दें कि वह प्रदेश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन को देखते हुए खेलो इंडिया की ओर से सालाना 6.20 लाख रुपए स्कॉलरशिप देने के लिए चयन किया गया है।

 

 

जूनियर हॉकी टीम के 24 सदस्यीय दल में भी गीता यादव शामिल

 

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर हॉकी टीम तैयार की जा रही है। इसके लिए सबसे पहले देशभर से 87 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें गीता यादव समेत छत्तीसगढ़ से 5 खिलाड़ी शामिल थे। अलग-अलग स्तर पर चयन के बाद वर्तमान में 24 लोग टीम में बचे हैं, इसमें गीता भी है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अगले Stay जूनियर एशिया कप होने वाले हैं और गीता के खेल को देखते हुए उम्मीद है कि उसका चयन भारतीय टीम में किया जाएगा।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज