छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेनें रद्द हो रही है। इसी बीच एक बार फिर रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एससीईआर) ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 से 5 फरवरी तक अपनी 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही 2 अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। यह निर्णय बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लांचिंग कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।
02 फरवरी, 2025 को 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 02 फरवरी, 2025 को 68733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर) रद्द रहेगी। 04 फरवरी, 2025 को 58201 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर) रद्द रहेगी। 04 फरवरी, 2025 को 58207 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी। 05 फरवरी, 2025 को 58208 (जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर) रद्द रहेगी। 05 फरवरी, 2025 को 58204 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर) रद्द रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज