यातायात नियमों का पालन करने वालों का किया सम्मान: 22 मामलों में हुआ 6600 का चलानी कार्यवाही 

 

यातायात नियमों का पालन न करने वाले बिना हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने,दोपहिया मे तीन सवारी, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, मालवाहक मे यात्री परिवहन न करने के सम्बन्ध मे समझाइस एवं चालानी कार्यवाही

 

दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ 

 

खैरागढ़ ।  जिला केसीजी में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समझाईश देने व चालानी कार्यवाही करने के बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर जिला पुलिस टीम के सी जी द्वारा एक ओर लगातार समझाईश देते हुए चालानी कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आम पब्लिक में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज यातायात नियमों का पालन करने वाले दो-पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को जो हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के साथ साथ वाहन से सम्बंधित सभी दस्तावेज रखने वाले सभी वाहन चालकों को इतवारी बाजार चौक खैरागढ़ में करीब 55 वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया गया.

वाहन चेकिंग करते हुए छोटी, बड़ी, मध्यम वाहनों मे खामिया पाए जाने पर कुल -.22 प्रकरण मे6600रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया.जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से LED लाइट न लगाने/सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/ शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहको पर सवारी न ले जाने तथा नाबालिग बच्चों को दो पहिया-चार पहिया वाहन चलाने न देने दिनांक -01.04.2019 के पूर्व के वाहनों मे HSRP नंबर प्लेट लगाने, राहवीर (गुड सेमेरिटन ), तथा दुर्घटना मे घायल का नगद रहित इलाज के संबंध में जानकारी एवं समझाईश दिया गया, तथा यातायात से संबंधित सुगम, निर्बाध, सुव्यवस्थित आवागमन सुचारु रूप से संचालन हेतु कार्य योजना तैयार कर होने वाली सड़क दुर्घटनाओ को रोकने /मृत्युदर को कम करने के लिए दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का निरिक्षण किया जा रहा है, एवं शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व ही स्कुल बसों की निर्धारित मापदंडो को पूर्ण करने संबंधी प्रमाण पत्र,चालकों का स्वास्थ्य, चरित्र सत्यापन किया जाना है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज