भाजपा मंडल गोहरापदर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा सुना 

राजधानी से जनता तक 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

गोहरापदर- भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के बूथ क्रमांक 158 में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के *मन की बात* कार्यक्रम के 123 वें एपिसोड को मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ देखा सुना,

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123 वें एपिसोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में कहा कि हमारे द्वारा शुरु किया गया ये कार्यक्रम लगातार भव्य होता जा रहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कैलाश पर्वत के बारे में भी बात की और तीर्थ यात्रियों की सहायता करने वालों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई से शुरु हो रही है. जो भी लोग यात्रा पर जाने वाले हैं उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं.

डब्ल्यू एच ओ ने भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित किया

भारत को इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आइएलओ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एचओ) ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सराहा है. डब्ल्यू एच ओ ने भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित किया, जो कभी आंखों की गंभीर बीमारी थी और अंधापन का कारण बनती थी. भारत सरकार ने न केवल इस बीमारी को खत्म किया, बल्कि इसके कारणों को भी जड़ से उखाड़ा. इसके अलावा, आइ एल ओ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 64% लोग अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो 2014 की तुलना में बड़ा सुधार है.

आपातकाल के दमनकारी समय को याद करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली गई थी, लेकिन जनता ने हार नहीं मानी और आपातकाल लगाने वाले चुनाव हार गए. उन्होंने आपातकाल का विरोध करने वालों को याद करने और संविधान की रक्षा की प्रेरणा लेने की बात कही. साथ ही, उन्होंने अमरनाथ यात्रा,जगन्नाथ रथ यात्रा और बोरोलैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट का जिक्र किया, जहां हजारों टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो दर्शाता है कि बोरोलैंड अब संघर्ष से निकलकर मुख्यधारा में शामिल हो रहा है.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुर्व मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमसिंह यादव,भक्तचरण दौरा,गणेश यादव, जगन्नाथ विश्वकर्मा,तुकाराम कश्यप,सेतेश्वर कश्यप,निलेश सिन्हा, कुंजबिहारी मांझी,देवा यादव,दीपक मिश्रा, धर्मेन्द्र कश्यप,चैतन यादव, योगेश यादव, अरविन्द सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज