प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन, बच्चो को परोसा गया खाना, बच्चो में खुशी देखने को मिली

  • मस्तूरी:- वेदपरसदा संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला मुड़पार में आज मध्यान्ह भोजन का नजारा कुछ अलग था, आज बच्चो के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। उनके स्कूल में आज न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल प्रभारी सीमा चंदेल, शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार कीर्ति का अमूल्य समय प्राप्त हुआ।

 

स्कूल में बच्चों को न्योता भोज दिया। बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ, पौष्टिक खीर, फल, चिक्की, और लडडू परोसा गया। प्राथमिक स्कूल के सौ से ज्यादा बच्चों के लिए न्योता भोजन आयोजित किया गया। सभी बच्चों के लिए थाली लगायी गयी। सभी बच्चों को हाथों से खीर परोसा। बच्चों को चिक्की और लडडू परोसा, भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी, वे खिल उठे। खाने के दौरान चंदेल मैडम द्वारा बच्चों से ढेर सारी बातें करते रहे। बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ें। और नियमित रूप से स्कूल आने की बात कही गई।

साथ ही शिक्षको और मध्यान्ह भोजन सहायता समूह के अध्यक्ष को निर्देशित किया कि बच्चों की नियमित उपस्थित , कक्षानुसार बच्चों का स्तर,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,पेयजल व्यवस्था ,प्रस्तावित शौचालय,शिक्षक दैनंदिनी पालक संपर्क आदि चीजो पर कड़ाई से ध्यान दे।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज