नगर निगम कोरबा की टेंडर प्रक्रिया में घोटाले की बू, जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाने की साजिश – कृपाराम साहू

राजधानी से जनता तक|कोरबा| नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 12, अमरैयापारा में नाला एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु जारी ई-निविदा क्रमांक 168445 दिनांक 09.07.2025 में घोर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की बू स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। इस मामले में पारदर्शिता की खुली धज्जियां उड़ाई गई हैं और नगर निगम प्रशासन की मंशा सीधे तौर पर सवालों के घेरे में है। उक्त बातें कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने कही।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मैंने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी को पत्र प्रेषित कर निविदा प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उक्त टेंडर में कुल 18 ठेकेदारों ने भाग लिया था, किंतु इनमें से 16 ठेकेदारों को बिना स्पष्ट कारण अपात्र घोषित कर केवल दो निविदाओं को खोला गया। जिस आधार पर ठेकेदारों को अपात्र ठहराया गया, वही दस्तावेज शेष दो निविदाकारों में भी अनुपस्थित थे, फिर भी उन्हें पात्र ठहराया गया। यह साफ संकेत है कि निगम प्रशासन किसी ‘चहेते ठेकेदार’ को लाभ पहुंचाने की मंशा से कार्य कर रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टेंडर मात्र 3% बिलो रेट पर स्वीकृत किया जा रहा है, जबकि निगम के अन्य समान प्रकृति के कार्य 20% बिलो दर पर प्रगति पर हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि टेंडर में प्रतिस्पर्धा समाप्त कर नगर निगम को जानबूझकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।इसके पूर्व भी इस कार्य का टेंडर तकनीकी त्रुटि के कारण निरस्त किया गया था। अब उसी कार्य को ‘द्वितीय टेंडर’ मानते हुए त्वरित वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी की जा रही है, जो नियमों और प्रक्रियाओं के विपरीत है। यह सम्पूर्ण प्रकरण भ्रष्टाचार की एक गहरी साजिश है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर जनता की गाढ़ी कमाई को कुछ चहेते ठेकेदारों को सौंपा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव,कलेक्टर कोरबा एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को मामले से अवगत कराया गया है।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज