जांजगीर कोतवाली की कमान मणिकांत पाण्डेय को, प्रवीण द्विवेदी शिवारीनारायण गए ,कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल, 10 अधिकारियों का स्थानांतरण

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के कुल 10 पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को थाना अकलतरा से स्थानांतरित कर जांजगीर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को जांजगीर से स्थानांतरित कर शिवरीनारायण भेजा गया है। इस फेरबदल के तहत निरीक्षक भास्कर शर्मा अब अकलतरा थाना की कमान संभालेंगे।

इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। उप निरीक्षक मनोज कुमार केंवट और निरीक्षक रामकुमार जैन को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है, जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

थानों और चौकियों में तैनात उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी और विनोद कुमार राठौर के बीच भी अदला-बदली की गई है। वहीं उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को थाना जांजगीर में संलग्न किया गया है।

रक्षित केंद्र और पुलिस सहायता केंद्रों में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। सउनि जयवर्धन कुमार मार्शल को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि सउनि राम प्रसाद बघेल को पुलिस सहायता केंद्र राहौद का प्रभारी बनाया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज