स्वतंत्रता दिवस आयोजन का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण**

राजधानी से जनता तक
जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2025 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। सांसद श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड की सालामी तथा निरीक्षण का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में आज स्वतंत्रता दिवस आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर वर्मा ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त दिन शुक्रवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 11 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी सिनियर बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के दल होगें।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 06 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान होंगे। पूर्वाभ्यास के अवसर पर अपर कलेक्टर विनय पोयाम, नरेंन्द्र पैकरा, एसडीएम श्री चेतन साहू डीएसपी संजय धु्रर्वे, प्रतीक चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, सहित पीएचई, शिक्षा, खाद्य, नगर पालिका, आरटीओं, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और अन्य विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज