सुकमा/छिंदगढ़, 26 नवम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सम्माननीय श्री धनी राम बारसे के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत छिंदगढ़ में बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि 26 नवम्बर 1949 को भारत का संविधान तैयार हुआ था, जिसने देश की विविधता को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा एवं संवैधानिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती प्रधानी
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या दांदडें
मंडल उपाध्यक्ष राजेश पुजारी
मंडल महामंत्री बलिराम नेगी
महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा मंडल
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुखमति राजेश पुजारी
उप सरपंच डॉ. जितेंद्र सिंह बघेल
वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश नाग
नवीन दांदडें
धन सिंह पुजारी
ग्राम सचिव श्री लक्ष्मण कश्यप
साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तथा उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



