कोंटा विकासखण्ड में कलेक्टर अमित कुमार का व्यापक निरीक्षण दौरा

शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं राजस्व व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार ने आज विकासखण्ड कोंटा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा राजस्व विभागों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए विभिन्न संस्थानों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर, एसडीएम कोंटा श्री सुभाष शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने प्राथमिक शाला फंदीगुड़ा का निरीक्षण कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर अध्ययन की गुणवत्ता जानी तथा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन विद्यालय परिसर में ही परोसा जाए तथा कोई भी बच्चा घर से थाली या बर्तन लेकर न आए। साथ ही विद्यालय के रसोई कक्ष का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की जांच की।

आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, पोषण पर विशेष जोर

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं पोषण आहार की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों को युद्धस्तर पर एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) भेजने के निर्देश दिए।

साथ ही एनआरसी में शत-प्रतिशत उपस्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस की उपलब्धता तथा पोषण ट्रैकर में नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आश्रम छात्रावासों में शिक्षा एवं अनुशासन का जायजा

कलेक्टर श्री कुमार ने कोंटा स्थित पुराने बालक आश्रम छात्रावास (भेज्जी परिसर) का निरीक्षण कर भवन की मरम्मत कर कॉलेज विद्यार्थियों के ठहराव हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात बालक आश्रम मेहता एवं बालिका आश्रम ढोंड्रा का निरीक्षण कर बच्चों की दिनचर्या, अनुशासन एवं शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। उन्होंने प्रश्न पूछकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया। कलेक्टर ने एनआरसी भवन का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण

कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कोर्ट रूम का निरीक्षण कर लंबित बकाया राशि प्रकरणों की जानकारी ली तथा धान विक्रय से संबंधित मामलों में किसानों से चर्चा की। उन्होंने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रकरणों में तेजी लाने तथा एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीईओ कार्यालय में नियमित अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा का निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली।

उन्होंने ऑपरेशन कक्ष के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आश्रम छात्रावासों में मलेरिया रोकथाम के लिए मच्छरदानी वितरण, नियमित फॉगिंग एवं क्लस्टरवार सभी आश्रम-छात्रावासों में फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में ग्राउंड फ्लोर की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत तथा सभी कक्षों पर नामपट्ट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज