गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत एक माह, 27 दिवस में 3186.25 क्विंटल कीमती 99 लाख 77 हजार 375 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त

गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत एक माह, 27 दिवस में 3186.25 क्विंटल कीमती 99 लाख 77 हजार 375 रूपये का अवैध धान किया गया,जप्त

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/ देवभोग -दिनांक 04-05.01.2026 को थाना देवभोग, थाना अमलीपदर एवं थाना पीपर छेड़ी के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 08 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 555 कट्टा (226 क्विंटल) कीमती 07 लाख 600 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त

विगत एक माह, 27 दिवस से लगातार विशेष अभियान चला कर 62 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस इस प्रकार कुल 66 प्रकरणों में अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 7448 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द

अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 3186.25 क्विंटल कीमती 99 लाख 77 हजार 375 रूपये का धान जप्त।

थाना देवभोग, अमलीपदर एवं थाना छुरा की कार्यवाही

विवरण- गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 04-05.01.2026 को मुखबिर से थाना देवभोग को सूचना मिला की 06 वाहनों में उड़िसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ बोलेरा पिकअप वाहन क्रमांक ओ.डी 08-एस-9498 में 60 कट्टा (24 क्विंटल), बोलोरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-19-बीजे-8085 में 60 कट्टा धान (24 क्विंटल), बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमपी-3954 में 60 कट्टा धान (24 क्विंटल), बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-07 बीजे-6803 में 60 कट्टा धान (24 क्विंटल), दो बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में 140 कट्टा (56 क्विंटल) कुल 380 अवैध धान जप्त। इसी क्रम मे थाना अमलीपदर को मुखबिर से सूचना मिला की उड़िसा की ओर से एक बोलेरो पिकअप में अवैध रूप से धान परिवहन कर बिक्री करने के लिए जा रहा है। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 वीएम-1656 में 80 कट्टा धान प्रत्येक में 45 की भरती कुल (36 क्विंटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी पीपर छेड़ी को मुखबिर से सूचना मिला की एक इंट्रा पिकअप वाहन में उड़िसा से अवैध धान बिक्री हेतु ग्राम तेन्दुवाय के रास्ते परिवहन कर रहा है। मुखबिर द्वारा बनाये गये घटना स्थल पर पहुचकर अवैध धान से भरा हुआ इंट्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-05-एयू-0140 में 95 कट्टा (38 क्विंटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। इस प्रकार कुल 08 प्रकरणों में कुल 555 कट्टा (226 क्विंटल) धान के साथ 08 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार विगत एक माह, 27 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 66 प्रकरणों में 7448 कट्टा (3186.25) क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान –

विगत एक माह, 27 दिवस में कुल 62 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 7448 कट्टा धान कुल 3186.25 क्विंटल कुल कीमती 99 लाख 77 हजार 375 रूपये                        दिनांक 04-05/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन

01) बोलेरा पिकअप वाहन क्रमांक ओ.डी 08-एस-9498 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)

02) बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-19-बीजे-8085 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)

03) बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमपी-3954 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)

04) बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-07 बीजे-6803 में 60 कट्टा (थाना देवभोग)

05) दो बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में 140 कट्टा (56 क्विंटल) (थाना देवभोग)

06) ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 वीएम-1656 में 80 कट्टा धान (थाना अमलीपदर)

07) इंट्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-05-एयू-0140 में 95 कट्टा धान (थाना पिपर छेड़ी)

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज