“बंदूक छोड़ थामा विश्वास”: ‘पूना मार्गेम’ अभियान से 26 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे

🔻 07 महिला सहित 26 माओवादियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, कुल 64 लाख रुपये का था इनाम

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा | 07 जनवरी 2026छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति–2025” एवं “पूना मार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान” से प्रभावित होकर आज जिला सुकमा में 07 महिला सहित कुल 26 सक्रिय माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया।

यह आत्मसमर्पण रक्षित आरक्षी केंद्र, सुकमा में पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के समक्ष वरिष्ठ पुलिस एवं केंद्रीय बलों के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

🔻 कई बड़े माओवादी नेटवर्क को लगा झटका

आत्मसमर्पित माओवादी

PLGA बटालियन,

दक्षिण बस्तर डिवीजन,

माड़ डिवीजन,

AOB क्षेत्र

में सक्रिय रहे हैं और जिला सुकमा, माड़ क्षेत्र व सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

इनमें

CYPCM – 01

DVCM – 01

PPCM – 03

ACM – 03

Party Member – 18

रैंक के माओवादी शामिल हैं।

🔻 64 लाख रुपये का घोषित इनाम

आत्मसमर्पित माओवादियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

शासन की नीति के तहत सभी को:

50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

घोषित इनाम राशि

आवास, रोजगार, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी अन्य सुविधाएं

प्रदान की जाएंगी।

🔻 ‘पूना मार्गेम’ अभियान का प्रभाव

अंदरूनी व अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार:

नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना

प्रभावी नक्सल विरोधी ऑपरेशन

विकासात्मक कार्यों की पहुंच

से माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और अब समाप्ति की ओर है।

🔻 वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

श्री किरण चव्हाण – पुलिस अधीक्षक, सुकमा

श्री सुरेश सिंह पायल – द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी कार्यालय सुकमा

श्री अजयमनी त्रिपाठी – द्वितीय कमान अधिकारी, 212 वाहिनी CRPF

श्री वीरेन्द्र सिंह – द्वितीय कमान अधिकारी, 217 वाहिनी CRPF

श्री रोहित शाह – अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स)

श्री अभिषेक वर्मा – अपर पुलिस अधीक्षक

अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बल के प्रतिनिधि

🔻 इन बलों की रही अहम भूमिका

आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में

DRG सुकमा, इंटेरोगेशन शाखा, विआशा सुकमा, RFT सुकमा तथा

CRPF की 02, 159, 212, 217, 226 व कोबरा 201 वाहिनी की आसूचना शाखाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔻 पुलिस की अपील

पुलिस ने शेष सक्रिय माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर ‘पूना मार्गेम’ अभियान से जुड़ें और शांति, विकास एवं सम्मानजनक जीवन का मार्ग अपनाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज