राजधानी से जनता तक |कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर 12 फिट से अधिक लंबे, अत्यधिक विषैले किंग कोबरा सर्प देखा गया, जिसे देखने गांव वालों की भीड़ इक्कठी हो गई थी। वन विभाग की निगरानी में सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

दरअसल बुधवार की सुबह बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिलाईडांड गांव के एक घर के आंगन में ग्रामीणों ने विशाल काय किंग कोबरा सर्प को देखा, जो आंगन में बने सेप्टिक टैंक के भीतर बैठा हुआ था।
ग्रामीणों ने किंग कोबरा होने की जानकारी वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको एवं स्नैक रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी, दल बल के साथ तीलाईडांड गांव पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि किंग कोबरा सर्प सेप्टिक टैंक में मौजूद बैठा हुआ है, कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को टैंक से रेस्क्यू कर सुरक्षित सर्प को वन विभाग की निगरानी में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने किंग कोबरा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सर्प लंबाई में 12 फिट से अधिक है एवं अत्यंत ही विषैला सर्प हैं, लगातार कोरबा जिले में इनका दिखना जैव विविधता को दर्शाती हैं। साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी बालकों जयंत सरकार ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी साँप दिखे तो उसे नुकसान न पहुंचाते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दे ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




