खेत में मटर तोड़ कर खाने के आरोप में बच्चों को बंधक बना कर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

राजपुर :- बलरामपुर जिला के राजपुर का मामला खेत से मटर तोड़ कर खाने के कारण नाबालिक बच्चों को अमानवीय तरीके से रस्सी से बांध कर मारपीट करने आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक कृष्ण नाथ टोप्पो, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लडुआ, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा दिनांक 06.01. 2026 को थाना राजपुर में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बीते दिनांक 04.01.26 को दिन में करीब 12.00 बजे आवेदक का पड़ोसी रिश्ते का भाई ( कपिल उरांव) उम्र 26 वर्ष खेत बाड़ी में लगे मटर को तोड़कर खा जाने से नाराज होकर आवेदक के नाबालिग पुत्र संस्कार टोप्पो उम्र 07 वर्ष को आरोपी अपने घर ले जाकर हाँथ पैर को रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर मारपीट किया है।

आवेदक कृष्ण नाथ टोप्पो के रिपोर्ट पर आरोपी कपिल टोप्पो के खिलाफ थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा- 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ! विवेचना दौरान आरोपी कपिल टोप्पो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि-बीते दिनांक 4.01.26 दिन रविवार को पड़ोसी कृष्ण नाथ का बेटा और चाचा महिपाल का बेटा बाड़ी में लगे फसल मटर को तोड़कर खा रहे थे तो गुस्सा में आकर कृष्ण नाथ के बेटा के हाँथ को एवं महिपाल के बेटा के पहने हुए कपड़ा के साथ पकड़कर दोनों को एक साथ अपने घर ले जाकर गंदी गंदी गाली गुप्तार और हाथ मुक्का तथा पैर से मार पीट किया और दोनों नाबालिग लड़के के हाँथ पैर को रस्सी से बांधकर गुप्त रूप से अपने घर आंगन में बंधक बनाये रखा था ! मामला में आरोपी द्वारा धारा 140(3) BNS का अपराध कारित किया जाना पाये जाने उक्त धारा पृथक से जोड़ी गई है आरोपी कपिल टोप्पो के द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज