छिंदगढ़–तोंगपाल मंडल क्षेत्र में नव नियुक्त भाजपा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

आतिशबाजी व फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी मंडल छिंदगढ़, जिला सुकमा के तत्वावधान में छिंदगढ़–तोंगपाल मंडल क्षेत्र में नव नियुक्त भाजपा मोर्चा पदाधिकारियों के स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र जोश और उमंग से सराबोर रहा।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शोभना गंदामी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री एन. आनंद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री डमरूराम नाग तथा किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री विक्रांत सिंह देव (गोल्टी) का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं जयघोष के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और नव नियुक्त नेतृत्व के माध्यम से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।

नव नियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शोभना गंदामी ने अपने संबोधन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता श्री रमेश यादव, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या दांदडें, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती प्रधानी, मंडल उपाध्यक्ष पूर्णिमा मंडल, छिंदगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री चिरंजीव मंडावी, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. श्री जितेंद्र सिंह बघेल, श्रीमती सुकमति राजेश पुजारी, जनपद सदस्य श्रीमती हिना सोढ़ी, श्री नवीन दांदडें, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छिंदगढ़ श्री जगदीश मुचाकी, श्री मुकेश कुरामी, देवा सरपंच श्री धनशाय नाग, लच्छू, गोविंद यादव, संदीप यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह का समापन संगठन की मजबूती, आपसी सौहार्द और भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज