उरांव समाज की एकजुटता का संदेश बना विशाल माघे पुनई पड़हा जतरा महोत्सव

भूलसी, करमी उरांव टोली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बाइक रैली और समाज जागरण का भव्य आयोजन

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- मूली पड़हा बरही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूलसी, करमी उरांव टोली, उमको विकासखंड (शंकरगढ़) में विशाल माघे पुनई पड़हा जतरा महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह सामाजिक कार्यक्रम माघ पूर्णिमा के पश्चात फागुन माह के शुभारंभ और वर्ष के अंतिम महीने की खुशी के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष आदिवासी नेता एवं कुसमी नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत रहे।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अध्यक्ष उरांव कुड़ुख समाज तपेश्वर भगत रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसंत कुमार भगत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व करमी नदी तट से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पारंपरिक संगीत व वाद्य यंत्रों के साथ समाजजन कार्यक्रम स्थल मंच तक पहुंचे। तत्पश्चात मंच पर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर स्व. भीखाराम भगत, राजी देवान राजी पड़हा, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद वीर बुद्धू भगत एवं बाबा कार्तिक उरांव के छायाचित्र पर पुष्प, दीप एवं अगरबत्ती अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद समाज के प्रमुखजनों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बच्चों द्वारा संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। सबसे पहले आयोजन स्थल ग्राम के बच्चों ने प्रस्तुति दी, जिससे प्रभावित होकर सामरी विधायक प्रत्याशी विजय पैकरा ने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके साथ ही प्रभु राम भगत एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत द्वारा भी बच्चों को राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शंकरगढ़, महुआडीह, सन्ना एवं भूलसी गांव के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्हें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा—

आज उरांव आदिवासी समाज एकजुट होकर यह संदेश देना चाहता है कि हम सब मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाएंगे। आदिवासी महिलाओं, बच्चों और हसदेव जंगल जैसे कई उदाहरण बताते हैं कि आदिवासियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है।

मुख्य अतिथि बसंत कुमार भगत ने कहा—

समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचे, हमारे बच्चे, बुजुर्ग सभी सचेत हों—इसी उद्देश्य से ऐसे सामाजिक आयोजन आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, जनप्रतिनिधि विवेक बाबा, समाज के प्रमुख प्रभु राम भगत (जनपद सदस्य), सोमाराम भगत, चैनपुर सरपंच कुमारी सपना, मानती पैकरा, विनीता तिर्की (जनपद सदस्य, शंकरगढ़), मंजरी भगत (महिला संघ अध्यक्ष, उरांव समाज), हन्दू राम भगत, डब्लू राम, राजीव कुमार तिर्की, पारस एक्का, देवनाथ तिग्गा, अनिल लकड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल माइक संचालन दिल कुमार भगत द्वारा किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज