राजधानी से जनता तक| कोरबा पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में IPL मैच में सट्टा संचालन के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, एक अन्य आरोपी पुलिस की रेड की दौरान मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग के माध्यम से पूरा खेल खेल रहे थें।

पुलिस ने मुखबिर की सूचनाके आधार पर यह कार्यवाही की, कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने साइबर थाना एवं कोतवाली थाना के नेतृत्व में टिम गठित कर रेड की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जशवीर राना पिता हुक्कुम सिंह राजपूत (33) निवासी लक्ष्मण तालाब, थाना कोतवाली जिला कोरबा को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मौके से निखिल राजपूत फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
KHELO BAAZI BOOK प्लेटफॉर्म से हो रहा था खेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी “KHELO BAAZI BOOK” नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल/खिला रहे थे। उक्त आईडी में 72 हज़ार बीस रुपए का जमा बैलेंस पुलिस को प्राप्त हुआ है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



