राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले में कोसगई माता मंदिर परिसर के नीचे स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़ी कार सहित आसपास की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है, जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। अचानक उठी आग की लपटों से लोग संभल पाते उससे पहले ही पास खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि जली कार कुसमुंडा निवासी शुभम साहू की थी, जो दर्शन करने आए थे। आग की चपेट में आने से आसपास की कई छोटी दुकानें भी जल गईं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना के दौरान लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं रोहित कुमार केंवट ने कार में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




