पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा ने अपनाई सौर ऊर्जा, अब बिजली बिल से मिलेगी राहत

 

खैरागढ़ । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम राहूद निवासी जयलाल वर्मा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया है। जयलाल वर्मा क्षेत्र के उन जागरूक उपभोक्ताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों को अपनाया है।

जयलाल वर्मा के घर की मासिक बिजली खपत लगभग 400 यूनिट है। 3kW सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। इससे उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और भविष्य में आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।

इस सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना पर शासन की ओर से उन्हें ₹1,08,000 की सब्सिडी स्वीकृत हुई है, जिससे प्लांट लगाने की लागत काफी कम हो गई है। इससे आम उपभोक्ताओं के लिए भी सौर ऊर्जा अपनाना आसान और किफायती बन रहा है।

जयलाल वर्मा ने बताया कि योजना की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम लगने के बाद वे गांव के अन्य लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बिजली विभाग (CSPDCL) द्वारा नेट-मीटरिंग प्रक्रिया पूर्ण होते ही उन्हें मुफ्त बिजली का सीधा लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

सौर ऊर्जा अपनाकर जयलाल वर्मा ने न केवल अपने परिवार के लिए आर्थिक राहत का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज