JEE एडवांस 2026 में सुकमा के रोशन बारसे ने लहराया सफलता का परचम, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 634

झापरा के होनहार छात्र ने बढ़ाया सुकमा और बस्तर का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। सुकमा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे के सुपुत्र एवं झापरा निवासी होनहार छात्र रोशन बारसे ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैटेगरी रैंक 634 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सुकमा जिले और बस्तर संभाग का नाम रोशन किया है।
रोशन बारसे वर्तमान में प्रयास आवासीय विद्यालय, जगदलपुर के छात्र हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां और सीमित संसाधन भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकते। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने प्रेरणा बनकर उभरा है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। रोशन की सफलता से जिले के विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि सुकमा के युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
रोशन बारसे की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रोशन बारसे की यह सफलता बस्तर के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है कि यदि सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज