JEE Advanced 2026 में रोशन बारसे का कमाल, कैटेगरी रैंक 634 से सुकमा का बढ़ाया मान

भाजपा एवं युवा मोर्चा ने घर पहुंचकर किया सम्मान, बताया बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणा

जिला प्रमुख : नवीन दांदडें

राजधानी से जनता तक/सुकमा/झापरा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के झापरा गांव के प्रतिभाशाली छात्र रोशन बारसे ने देश की प्रतिष्ठित JEE Advanced 2026 परीक्षा में कैटेगरी रैंक 634 हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे तथा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

रोशन बारसे भाजपा सुकमा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के भतीजे हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

सम्मान समारोह के दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि रोशन की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सुकमा जिले और बस्तर अंचल की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रोशन ने क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश दिया है कि कठिन परिस्थितियां भी प्रतिभा और परिश्रम के आगे बाधा नहीं बन सकतीं।

 

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रोशन भविष्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश लेकर जिले, बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम और ऊंचा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि रोशन की उपलब्धि से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

रोशन बारसे की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज