राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा कार्य मस्टर रोल में नाम छूटने से करीबन 50-60 मजदूर काम स्थल से नाराज़ हो कर घर वापस लौटे। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि विगत सप्ताह से चल रही तालाब गहरी करण कार्य में पहली सप्ताह सभी मजदूरों का नाम मस्टर रोल में दर्ज होने की वजह से काम किए, थे लेकिन दूसरी सप्ताह जैसे ही चालू किया गया तो करीब 50-60 मजदूरों का नाम मस्टर रोल में नहीं है। कुछ मजदूरों ने संबंधित ग्राम रोजगार सहायक व मेट को मस्टर रोल आने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े दस बजे तक मस्टर रोल आने की बात कही।उसी दौरान मजदूरों ने कार्य स्थल पर सुबह 07 बजे से 11 बजे तक मस्टर रोल के इंतजार में बैठे रहे। कुछ समय पश्चात् पुनः फोन कर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज सर्वर डाउन हो गया है, इसलिए मस्टर रोल निकल नहीं रहा है। जबकि कार्य आज से दो दिन हो चुके है काम चालू हो गया है। मजदूरों ने बताया कि जब मेट ने काम करने के लिए मजदूरों का पंजीयन किया तो उसी दौरान सभी लोगों का नाम पंजीयन किया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि मेट परिवारों के नाम से ही मस्टर रोल निकाली और बाकी अन्य कई मजदूरों का नाम कैसे छूट गया। इसी बात को लेकर सभी ग्रामीण मजदूरों ने कार्य स्थल पर लगभग एक दो घण्टे तक मस्टर रोल आने की उम्मीद कर बैठे रहे। लेकिन मजदूरों की उम्मीद पर पानी फेर गई और उसके बाद रोजगार सहायक और मेटो के ऊपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अपने घरों को वापस लौट आए। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि यदि दो दिन का रोजगार और मस्टर रोल नहीं आता है तो सभी मजदूर एसडीएम कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। अब यह देखना होगा कि छूटे हुए मजदूरों का मस्टर रोल निकाली जाती है या फिर इतना ही है कहकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




