शहर के सड़कों पर बाइक में निकली पुलिस: तंग गलियों में पहुंच चलाया गया सघन जॉच अभियान

राजधानी से जनता तक|कोरबा| शहर में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से उन क्षेत्रों तक भी आसानी से पहुंच बनाई जा रही है, जहां चारपहिया वाहन या बड़ी पुलिस गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं। संकरी गलियों और अंदरूनी इलाकों में लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों, अड्डेबाजी करने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के डिगापुर, सिंगापुर और टीपी नगर चौक सहित थाना कोतवाली क्षेत्र के राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन और संजय नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने भ्रमण कर जांच-पड़ताल की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जबकि एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की बाइक पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अड्डेबाजी या अवैधानिक कार्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज