कबीर जयंती एवं बैगलेस डे पर बच्चो ने सीखे संत कबीर के आदर्श : न्योता भोजन का भी हुआ आयोजन

 

छुईखदान । शासकीय प्राथमिक शाला पंडरिया संकुल संडी विकासखंड जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई मे शनिवार को शनिवार गतिविधि के अंतर्गत कबीर जयंती एवं बैगलेस डे का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम मे विद्यार्थियो ने बिना बस्ते के विद्यालय पहुंचकर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियो मे भाग लिया इस अवसर पर संस्था प्रमुख शिवांगी पशीने एवं विद्यालय के शिक्षको ने बच्चो को महान संत समाज सुधारक एवं संत कवि कबीर दास जी के जीवन उनके विचारो तथा सामाजिक समरसता मानवता और सद्भाव के संदेशो से परिचित कराया कार्यक्रम मे कबीर पंथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता पेखन दास मानिकपुरी ने भी बच्चो को कबीर की साखियो का महत्व बताते हुए उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण शाला प्रबंधन समिति एसएमसी की उपाध्यक्ष डूबीनबाई मानिकपुरी द्वारा आयोजित न्योता भोजन रहा बच्चो ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और पूरे उत्साह के साथ दिनभर आयोजित गतिविधियो मे सहभागिता निभाई कार्यक्रम के सफल आयोजन मे विद्यालय परिवार कबीर पंथ के कार्यकर्ताओ शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणो का सराहनीय सहयोग रहा विद्यालय परिसर मे पूरे दिन उत्साह अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu