नहाने के दौरान फिसले आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, जांच शुरू

राजधानी से जनता तक/योगेन्द्र राठौर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेल परिसर में स्नान के दौरान पैर फिसलने से एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान तखतपुर निवासी 62 वर्षीय जनकराम साहू, पिता इतवारी साहू के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और बिलासपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जनकराम साहू जेल परिसर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पत्थर से टकरा गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जेल कर्मियों ने तत्काल उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि बंदी के फिसलने की वजह स्नान स्थल पर जमी काई और फिसलन थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जेल अधीक्षक ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज