विधायक आवास बनाना कोई जरूरी नहीं है- प्रकाश मारकंडेय

यह उतना महत्वपूर्ण कार्य नहीं है प्रायः सभी विधायकों का अपने गृह जिलों के शहर में घर है। और छत्तीसगढ़ के लगभग सभी विधायकों का घर तो रायपुर में तीन मंजिला चार मंजिला लग्जरियस पक्का मकान व ऑफिस भी है। यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है किसी गांव को उजाड़ कर गरीब को उजाड़ कर के कॉलोनी बनाना छत्तीसगढ़ राज्य के हित में नहीं है। सरकार को इस पर रोक लगाने चाहिए थी। पता नहीं कॉलोनी बनाकर के देश व राज्य का जीडीपी को बढ़ा देंगे विष्णु देव साय।छत्तीसगढ़ सरकार को महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाना चाहिए जैसे :- खाद की समस्या अभी बेहद गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है। क्योंकि धान बुवाई चालू हो गया है। जुलाई महीने में बच्चों के एडमिशन पर उत्पन्न होने वाली समस्याएं। स्कूल यूनिफॉर्म की समस्याएं। बारिश आने वाली है बाढ़ से कैसे बचे। इन पर ध्यान देना चाहिए। पेट्रोल डीजल व गैस की समस्याएं। वैसे भी यह छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जब से बनी है उजाड़ने में लगी हुई है पहले जल जंगल जमीन से आदिवासियों को उजाड़ करके अदानी को बेच दिया अब छत्तीसगढ़ के राजधानी से लगे गांव (नकटी) सम्मानपुर में ही गरीब लोगों के घरों को उजाड़ करके अपने विधायकों का आशियाना बनाना चाह रही है। यदि विधायक आवास बनाना है तो नया रायपुर में मंत्रालय है व विधानसभा के आस पास बहुत सारी जगह खाली पड़ी है उन पर बनाना चाहिए। इसी गांव पर ही विष्णु देव का नेरवा गड़ा है क्या ? जानो मानो जैसे विधायक कॉलोनी बनते ही छत्तीसगढ़ तुरंत ही अमेरिका व यूरोपीय देश जैसा विकसित बन जाएगा। यह कमीशन की सरकार हो गई है विधायक कॉलोनी टेंडर ठेकेदार को देंगे और ठेकेदार से जोरदार कमीशन लेंगे बस इसी कमाई धमाई में लगी हुई है भाजपा की सरकार।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।