दर्री हसदेव डेम के पास मिला युवती का शव, मचा हड़कंप

जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव डेम के पास सोमवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। परिजनों को सुबह उसके घर में नहीं होने की जानकारी मिली। इसी दौरान आसपास के लोगों से सूचना मिली कि हसदेव नदी में एक युवती का शव मिला है।

राहगीरों की सूचना पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज