बालको थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं चॉइस सेंटर में चोरी: इलेक्ट्रॉनिक समान एवं नगदी रकम ले उड़े चोर

राजधानी से जनता तक |कोरबा जिले बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने विकास इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं बंजारे चॉइस सेंटर को अपना निशाना बनाया हैं, चोरी की इस वारदात में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामान एवं नगदी रकम चोरी हुई हैं वहीं चॉइस सेंटर से भी नगदी रकम की चोरी हुई हैं। मामले में बालको पुलिस को सूचना दी गई हैं।

नवधा चौक बालको के पास संचालित विकास इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं बंजारे चॉइस सेंटर संचालित हैं, गुरुवार को दुकानदार जब सुबह 9 बजे के क़रीब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें सामना बिखरा हुआ पड़ा मिला एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान से इयर बड्स, साउंडबॉक्स, मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी की बात सामने आई, ठीक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया एवं चॉइस सेंटर के ड्रॉवर को तोड़कर उसमें नगदी रकम अपने साथ ले उड़े।

 छत के सीट तोड़कर दुकानों में घुसे चोर

दुकानदारों ने बताया कि जब वह दुकान पहुंचे तो छत की सीट टूटी हुई थी, संभवतः अज्ञात चोर दुकान के ऊपर लगे सीट को तोड़कर दुकान के भीतर घुसे एवं वही से बाहर निकल गए। मामले में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई हैं।

50 मीटर दूर 15 दिन पहले सुने मकान से हुई थीं लाखों की चोरी

घटना स्थल से महज़ 50 मीटर की दूरी पर चंद्रा परिवार निवास करता हैं, 14 जुलाई की रात पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने गया था, इस बाल का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से नगदी रकम समेत सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देख पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया हैं।

 चोरों पर कार्यवाही की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस से मांग की है कि, जल्द चोरों की धरपकड़ कार्रवाई की जाए एवं पुलिस की रात्रि गस्ती बढ़ाई जाए, लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र में दहशत एवं भय का माहौल बना हुआ है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज