रांची में नाबालिग आदिवासी बालिका का छह दोस्तों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक । रांची ।  रांची के इटकी में 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की का उसके छह दोस्तों ने गैंगरेप किया। इनमें पांच लड़के नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
पांच नाबालिगों को बाल सुधार गृह और एक वयस्क आरोपी को जेल भेजा गया है। पीडि़ता रांची के नगड़ी क्षेत्र की रहने वाली है।
दोस्त उसे घुमाने के नाम पर पहले ट्रेन से लोहरदगा ले गए। वहां से लौटने के बाद शाम में स्कूटी से इटकी के विंधानी पतरा जंगल ले गए और वहां उसके साथ पूरी रात हैवानियत की गई।
लड़की बेहोश हो गई तो सभी दोस्त उसे जगल में ही छोड़कर भाग निकले। सुबह होश आने पर पीडि़ता ने खुद को अर्धनग्न अवस्था में पाया।
उसने किसी तरह थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। उसके बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीडि़ता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। इनमें से सिर्फ एक आरोपी पवन मुंडा उर्फ बिट्टू बालिग है, जिसे जेल भेजा गया है। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के हरही गांव का निवासी है, पांच अन्य आरोपी इटकी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज