31 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब जप्त आरोपी दौलत जंघेल को धारा – 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

31 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब जप्त

आरोपी दौलत जंघेल को धारा – 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

छुईखदान। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला के0सी0जी0 के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में दिनांक 21/01/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम विचारपुर में दौलत जंघेल के द्वारा अपने घर के बाड़ी में काफी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर ग्राम विचारपुर में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी दौलत जंघेल पिता कन्हैया जंघेल उम्र 23 वर्ष निवासी विचारपुर थाना छुईखदान को अवैध लाभ के लिए शराब बिक्री हेतु देशी शराब रखे पकड़ा गया शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने कहा गया जिस पर कोई कागजात नही होना पाए जाने से आरोपी दौलत जंघेल के कब्जे से 31 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब कुल 05.580 बल्क लीटर शराब कीमती 2480/- रू को जप्त किया आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक-28/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 21/01/2024 को गिरफ़्तार किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. गणपत नायक ,आर. मुनेन्द्र ठाकुर,आर. दिलीप निषाद, आर. विनोद पोर्ते , आर. उदय बरेठ ,महिला आर. झमित ठाकुर का सराहनीय भुमिका रही ।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज