कैंटपदर में श्रीमद् भागवत कथा संस्कार महोत्सव में शामिल हुए पडरा माली समाज अध्यक्ष नीलकंठ बिसी साथ में चमार सिंह जिला मंत्री भाजपा

राजधानी से जनता तक । चरण सिंह क्षेत्रपाल । गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के पण्डरा माली समाज अध्यक्ष नीलकंठ बिसी जी अपने सहयोगी चमार सिंह पात्र के साथ कैंटपदर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन स्थल पर पहुंचकर अपने समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात करने के पश्चात गांव के प्रमुख जनों ने सहृदय से समाज अध्यक्ष नीलकंठ बिसी जी को आदरता पूर्वक स्वागत किया गया, तथा उनके सेवा सत्कार करने गांव के वरिष्ठ जनों ने पुष्प एवं गुलाल लगाकर कथा महोत्सव के छाया कल्प में मंचासिन किया गया। इस बीच उपस्थित महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 सांसद प्रत्याशी दावेदार चमार सिंह पात्र जी का भी सेवा सत्कार किया गया। लगभग एक घंटा तक बीसी तथा पात्र दोनों वरिष्ठ जनों ने अपनी कीमती बहुमूल्य समय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन स्थल पर व्यतीत करते हुए सभी ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में बसे हुए जितने भी पडरा माली समाज के परिवार है।जो भी देवी देवताओं का पर्व आता है उसमें सबसे अधिक सेवा समर्पण करने वाले सिर्फ पण्डरा माली समाज के सदस्यों का सेवा तन मन धन से सहायता करने में सदैव हमेशा तत्पर रहते हैं। बिसी जी के साथ पधारे पात्र जी ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि ग्राम कैंटपदर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मनाए जा रहे हैं। बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम नागरिक व्यक्ति श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन करा रहे है। चुकी इतना बड़ा महांता कार्य सिर्फ शहरों में ही अमीर लोगों के शोभाग्य में लिखा हुआ है। परंतु आज एक सामान्य गांव कैंटपदर में इतनी बड़ी धार्मिक अनुष्ठान कार्य किया गया है।यह पहली बार है, जो कि एक सामान्य गांव में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मनाए जा रहे हैं। ऐसा उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर गांवों -गांवों में आस्था और विश्वास सदैव हमेशा बरकरार बनी रहे यही हमारा बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र वासियों को कोटि कोटि नमन करते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज