Chennai Super Kings को झटका: Ramakrishna Ghosh फ्रैक्चर के चलते IPL 2026 से बाहर

नईदिल्ली । आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को चोट के रूप में एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष अपने दाहिने पैर में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. यह चोट 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके घरेलू मैच के दौरान लगी थी, जो उनका आईपीएल डेब्यू मैच भी था. जिसमें उन्होंन 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
28 वर्षीय खिलाड़ी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में घायल हो गया. चोट लगने का ठीक-ठीक पल अभी भी स्पष्ट नहीं है. मैच में पहले, घोष ने विल जैक्स को आउट करने के लिए एक शानदार डाइविंग कैच पकड़कर अपनी छाप छोड़ी थी. हालांकि, नमन धीर को गेंदबाजी करते समय फॉलो-थ्रू में गिरने के बाद उन्हें शारीरिक रूप से संघर्ष करते देखा गया, जिसके कारण शायद उन्हें यह चोट लगी हो.
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम एमआई मैच के दौरान रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया. वह अब आईपीएल 2026 में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जल्दी ठीक हो जाओ, रैम्बो.
घोष से पहले भी दो खिलाड़ी इस सीजन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. जिसमें हाल के हफ्तों में प्रमुख भारतीय गेंदबाज खलील अहमद और होनहार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का बाहर होना शामिल है. जबकि सीजन शुरू होने से पहले उनके तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण बाहर हो गए थे, और उनके विकल्प स्पेंसर जॉनसन भी हाल तक चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो सके हैं.
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना खेल रही है, जो सीजन की शुरुआत से ही पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और अभी तक ये कंफर्म नहीं हो सका है कि वो किस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे.
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन के मुकाबले में कुछ बेहतर रहा है. वो अब तक 9 मैच में 4 जीत के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर हैं. पिछले सीजन में वो सबसे नीचे 10वें स्थान पर रहे थे. उनका अगला मैच 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज