IPL 2026: गायकवाड़ की नाबाद 67 रन की पारी, चेन्नई को दिलाई शानदार जीत

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (67*) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 22वां और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शुरुआती झटके से उबकर जीत हासिल करने में सफल रही। उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स को 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद गायकवाड़ ने उर्विल पटेल (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 और कार्तिक शर्मा (54*) के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस दौरान गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 48 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों से 67 रन बनाकर नाबाद रहे।
गायकवाड़ ने 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ही तरफ से अपना आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 80 मैच खेले हैं, जिसकी 79 पारियों में उन्होंने 39.81 की औसत और 136.33 की स्ट्राइक रेट से 2,747 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक के साथ 22 अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 108* रन का रहा है। वह इस लीग में 253 चौके और 103 छक्के भी जड़ चुके हैं। इस दौरान वह 10 बार नॉटआउट भी रहे हैं।
गायकवाड़ का यह आईपीएल 2026 में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा है। इससे पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 74* रन की पारी खेली थी। वह अब तक 9 मैचों में 35 की औसत से 245 रन अपने नाम कर चुके हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज