रणबीर कपूर की पौराणिक महाकाव्य रामायण 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और अभिनेता की पहली झलक कुछ दिन पहले जारी हुई थी। कुछ दिन पहले सुपरस्टार यश ने इसकी रिलीज पर कहा था कि यह अक्टूबर, 2026 के आखिरी हफ्ते में आ सकती है। अब, द फिथियन ग्रुप एलएलसी के संस्थापक पार्टनर जॉन फिथियन ने फिल्म के अंग्रेजी संस्करण की रिलीज पर बात की है।
कुछ दिन पहले, जॉन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा करते हुए रामायण की तारीफ की थी और सिनेमाकॉन, 2026 में फिल्म के वैश्विक प्रदर्शन का हिस्सा बनने को याद किया था। जब प्रशंसकों ने उनसे फिल्म के अंग्रेजी संस्करण की रिलीज पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, अभी तय नहीं है। अंतरराष्ट्रीय वितरण और मार्केटिंग को लेकर इस हफ्ते बैठकें होंगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में यह व्यापक रूप से उपलब्ध होगी। अंग्रेजी संस्करण 8 नवंबर को रिलीज हो सकता है।
जॉन ने पुष्टि नहीं की, लेकिन 8 नवंबर को अंग्रेजी संस्करण रिलीज होने का संकेत जरूर दिया है। यह तारीख फिल्म निर्माताओं द्वारा 2026 की दिवाली पर फिल्म को रिलीज किए जाने की योजना से मेल खाती है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म रामायण: भाग 1 में रणबीर को श्रीराम के किरदार में देखा जाएगा और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी दिखेंगी। वहीं यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसका दूसरा भाग दिवाली, 2027 में रिलीज होगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




