खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की बेटी दीपाक्षी मेश्राम का UPSC कोचिंग हेतु चयन

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित राजीव युवा उत्थान योजना 2025-26 के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग हेतु जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कु. दीपाक्षी मेश्राम का चयन हुआ है। कु. दीपाक्षी मेश्राम, ग्राम दपका निवासी मनोज मेश्राम की पुत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने दीपाक्षी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वहीं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला ने उन्हें कोचिंग से संबंधित हर संभव मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। यह चयन न केवल दीपाक्षी के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज