गरियाबंद जिला शिक्षा विभाग में अधिकारियों का हुआ तबादला मैनपुर बीईओ बने देवनाथ बघेल तो निलाम्बर कश्यप देवभोग बीईओ में पदस्थ

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद /देवभोग- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आदेशित किया गया है कि शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव शासकीय सेवक को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल स्थान पर पदस्थ है तो उसे हटा कर अन्य स्थानों पर नव पदस्थ किया गया है।आपको बता दें कि देवनाथ बघेल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग को वर्तमान पदस्थापना प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर में पद पर आदेशानुसार अस्थाई रूप से आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार निलाम्बर कश्यप प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर को नव पदस्थ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग में कार्य भार दिया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है