थाना बालकों नगर में मैत्री हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी, व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज होंगी शिकायतें

राजधानी से जनता तक कोरबा | महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा मैत्री हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बालकों नगर में डीएसपी मुख्यालय प्रतिभा मरकाम द्वारा महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 9479282100 का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
डीएसपी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना या सोशल मीडिया पर परेशान किए जाने जैसी घटनाओं की शिकायत महिलाएं और बालिकाएं इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कर सकती हैं।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यह जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी पहचान और जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान डीएसपी प्रतिभा मरकाम के साथ महिला आरक्षक बिंदेश्वरी साहू, आरक्षक शिव पैकरा सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज