दक्षिण विधानसभा में 85 लाख के विकास कार्यों की सौगात, 11 स्थानों पर भूमिपूजन

रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम जोन 5 अंतर्गत महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड और पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में लगभग 85 लाख रुपये की लागत से 11 स्थानों पर नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में करीब 47 लाख रुपये की लागत से 6 स्थानों पर और पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में 5 स्थानों पर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। भूमिपूजन के दौरान जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह और सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और रहवासी मौजूद रहे।

महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में खोखो पारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। वहीं पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में नाला कवरिंग, सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण के कार्य होंगे।

विकास कार्यों के शुभारंभ पर जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल और एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे ने वार्डवासियों की ओर से आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज