प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल संकट की खबर को बताया भ्रामक, जिले में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध

 

खैरागढ़ । दैनिक पत्रिका में 11 जून 2026 को प्रकाशित समाचार “प्रशासनिक दावे हुए फेल, फिर गहराया पेट्रोल-डीजल संकट” के संबंध में जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू है तथा किसी भी क्षेत्र में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 33 पेट्रोल पंप संचालित हैं। 11 जून 2026 की स्थिति में जिले में 224 किलोलीटर पेट्रोल तथा 188 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है, जो उपभोक्ताओं एवं किसानों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त है।

खरीफ सीजन को देखते हुए बफर स्टॉक रखने के निर्देश

खाद्य विभाग ने बताया कि खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को कृषि कार्यों के लिए डीजल की अधिक आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने-अपने डिपो से समन्वय बनाकर पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले के केवल दो पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हुआ है, जिनके लिए संबंधित तेल कंपनियों से समन्वय कर शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

निरीक्षण में नहीं मिली ‘नो स्टॉक’ की स्थिति

खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप में “नो स्टॉक” की स्थिति नहीं पाई गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम जनता, वाहन चालकों तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज