सराईपाली के जंगलों में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, शासकीय जमीन पर कब्जा और अवैध कोयले का खेल उजागर

राजधानी से जनता तक कोरबा | जिले के वनांचल क्षेत्र अब अवैध कारोबारियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत नापुरी के सराईपाली में बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्ठों ने न केवल शासकीय जमीन पर कब्जा जमा लिया है, बल्कि पर्यावरणीय नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, भट्ठा संचालकों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। इसी मिट्टी से ईंटों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि इस पूरे कार्य के लिए किसी भी प्रकार की वैध अनुमति नहीं ली गई है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कारोबार लंबे समय से खुलेआम संचालित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन हैं।
मौके से मिली तस्वीरें और जानकारी इस बात की पुष्टि करती हैं कि ईंट निर्माण में भारी मात्रा में कोयले का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह कोयला अवैध स्रोतों से लाकर खपाया जा रहा है। भट्ठों के पास पड़े कोयले के बड़े भंडार इस अवैध नेटवर्क की गहराई और संगठित रूप को उजागर करते हैं।
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जनदर्शन में भी की थी, जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई। हालांकि, कार्रवाई के बावजूद भट्ठों का संचालन जारी रहना प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े करता है।
इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारी राकेश वर्मा ने कहा है कि अवैध खनन और भट्ठों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द ही जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।
प्रदेश सरकार जहां एक ओर अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कड़े निर्देश दे रही है, वहीं सराईपाली में इन आदेशों की अनदेखी चिंताजनक है। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है और क्या इस नेटवर्क पर वास्तव में लगाम लग पाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज