सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…

अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!

SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…

कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन..

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़। जिला बनने के बाद से ही सारंगढ़ शहर में बाहरी प्रांतों और अन्य जिलों से आकर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे लोगों और अवैध प्रवासियों की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) निमिषा पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज अलसुबह पूरा पुलिस महकमा अचानक मैदान में उतर आया, जिससे शहर के कई इलाकों में हड़कंप मच गया।

 

इस विशेष जांच अभियान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) स्नेहिल साहू और कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पूरे जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा।

 

चप्पे-चप्पे पर हुई जांच-

 

पुलिस टीमों ने सुबह-सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय के संवेदनशील और घने रिहाइशी इलाकों को घेरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्य रूप से

कमलानगर, चौहान पारा, पठार क्षेत्र

जिला अस्पताल के पास स्थित मुस्लिम मोहल्ला, इन क्षेत्रों में दिगर प्रांतों (अन्य राज्यों) से आकर रहने वाले लोगों, मुसाफिरों, फेरीवालों और बतौर किरायेदार रह रहे प्रवासियों की गहनता से पड़ताल की गई।

 

पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मौके पर खड़े रहकर संदिग्धों के आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य पहचान पत्रों की जांच की।

 

मकान मालिकों को सख्त हिदायत ‘बिना वेरिफिकेशन कमरा दिया, तो होगी कार्रवाई’

जांच के दौरान पुलिस ने न केवल प्रवासियों से पूछताछ की, बल्कि उन्हें पनाह देने वाले मकान मालिकों को भी कड़ी चेतावनी दी। शहर में गाहे-बगाहे यह शिकायत उठती रही है कि कई लोग चंद रुपयों के लालच में बिना किसी पहचान और सत्यापन के बाहरी लोगों को अपने मकान किराये पर दे देते हैं, जिससे शहर की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है।

 

कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया

“बाहर से आकर रहने वाले लोगों की निगरानी के लिए थाना क्षेत्र में एक विशेष प्रोफार्मा (सत्यापन फॉर्म) तैयार किया गया है। सभी मकान मालिकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने किरायेदारों से यह फॉर्म भरवाकर अनिवार्य रूप से थाने में जमा करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय की दो टूक –

 

इस पूरे ऑपरेशन का खुद नेतृत्व कर रहीं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि यह पुलिस विभाग की एक रूटीन और सुरक्षात्मक प्रक्रिया है। समय-समय पर जिला पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों और प्रवासियों की जांच की जाती है, ताकि संबंधित थाना स्तर पर सभी का रिकॉर्ड (तस्दीक) दुरुस्त रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की शांति व्यवस्था को बनाए रखना और भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित आपराधिक या अप्रिय घटना को रोकना है।

 

नागरिकों ने की सराहना-

 

लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा शहर में बढ़ रही बाहरी लोगों की संख्या और उनके संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की जा रही थी। आज पुलिस द्वारा चलाए गए इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ को जनता द्वारा बेहद सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह पुलिस कप्तान और प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरह मुस्तैद देखकर आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हुआ है।

आज के इस बड़े अभियान में जिले के विभिन्न थानों से आए अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और भारी संख्या में बल तैनात रहा, जिसने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज