सुकमा कलेक्ट्रेट में आधुनिक कैंटीन की सौगात, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन

कंपोजिट भवन में खुलेगी नई कैंटीन, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा द्वारा आमजन और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कंपोजिट भवन में जल्द ही एक आधुनिक कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं एवं फर्मों से ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ (EOI) आमंत्रित की है।

एक ही परिसर में मिलेगी भोजन की सुविधा

कंपोजिट भवन में वर्तमान में कई विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी एवं दूर-दराज के ग्रामीण अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं।

कैंटीन शुरू होने से अब लोगों को भोजन और नाश्ते के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन का लक्ष्य यहां स्वच्छ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

निविदा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक फर्में एवं संस्थाएं निम्नलिखित तिथियों के अनुसार अपने प्रस्ताव जमा कर सकती हैं—

 

निविदा प्रारंभ: 01 अप्रैल 2026

 

अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक)

 

निविदा खोलने की तिथि: 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे)

 

ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध

निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:

 

जिला प्रशासन सुकमा

जनसुविधा की दिशा में बड़ा कदम

कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन की शुरुआत न केवल कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को भी बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।

यह पहल प्रशासन की जनहित और सुविधा केंद्रित सोच को दर्शाती है, जिससे सुकमा में प्रशासनिक सेवाएं और अधिक सुलभ और व्यवस्थित

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज