अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन पोहा मिलों के स्टॉक सील

संयुक्त टीम ने 384 कट्टा अवैध धान किया जब्त

राजधानी से जनता तक रायपुर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग में अनियमितताओं पर सख्ती बरतते हुए बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर तीन पोहा मिलों के स्टॉक को सील कर दिया गया है, वहीं 384 कट्टा अवैध धान जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज (खोखली), एन.के. पोहा मिल्स एवं दीक्षा इंडस्ट्रीज पोहा मिल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संबंधित मिलों में क्रमशः 638.40 क्विंटल, 63.60 क्विंटल एवं 96.40 क्विंटल धान का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। उक्त अनियमितता को गंभीर मानते हुए मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों मिलों के स्टॉक को सील किया गया।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन के मामलों में भी कार्रवाई की गई। ग्राम रीकोखुर्द में पवन कुमार साहू (पिता गजाधर) द्वारा 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर धान को वाहन सहित जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। वहीं तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा धान तथा नवागांव खरोरा से 56 कट्टा सरना धान अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ द्वारा अवैध रूप से परिवहन की जा रही 20 बोरी धान को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन एवं अनियमित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज